Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया को मात देने के लिए युवराज को खेलाना जरूरी . राइट

सिडनी. 30 नवम्बर .वार्ता. टीम इंडिया के पूर्व कोच जान राइट ने कहा है कि आगामी दौरे पर आस्ट्रेलिया को पटखनी देने की भारत की मंशा पूरी करने में धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह की टीम में मौजूदगी अहम हो सकती है

आस्ट्रेलियाई मीडिया में आज प्रकाशित खबरों के अनुसार राइट ने मध्यक्रम में युवराज की मौजूदगी को भारत के लिए बेहद अहम माना है1 उन्होंने कहा...मैं उम्मीद करता हूं कि युवराज को तेज विकेटों पर खेलने का मौका मिलेगा1 अगर आप सीनियर खिलाडियों का उत्तराधिकार किसी युवा को सौंपना चाहते हैं तो उसे जल्द से जल्द मुख्य धारा में शामिल करना चाहिए1... वर्ष 2000 से 2005 तक भारत के कोच रहे राइट ने कहा कि युवराज को किसी सीनियर बल्लेबाज की जगह टीम में शामिल किया जाना चाहिए1 उन्होंने कहा.. भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाडी हैं जिनकी उम्र उनके आडे आ रही है1 उनके लिए पिछला प्रदर्शन ही मायने रखता है और इसलिए उन पर थोडा दबाव बना हुआ है1... गौरतलब है कि लगातार शानदार खेल दिखा रहे युवराज को भारतीय मध्यक्रम में कोई भी जगह रिक्त न.न होने के कारण टेस्ट टीम से बाहर बैठना पड रहा है1 उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी अंतिम एकादश मेंे जगह नहीं मिल पायी1 इससे पहले वह दिल्ली टेस्ट में भी टीम से बाहर रहे

प्रेम उप्रेती वीरेन्द्र1753 जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:09 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+