जाफर के दोहरे शतक से भारत मजबूत
कोलकाता, 01 दिसंबरः भारत ने सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर के शानदार दोहरे शतक (202) और स्थानीय हीरो सौरभ गांगुली के नाबाद अर्द्धशतक की मदद से आज यहां पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है.
भारत ने लंच तक चार विकेट पर 449 रन बना लिये हैं. उस समय गांगुली 62 और इस मैदान पर क्रिकेट जगत की सबसे यादगार पारियों में से एक खेलने वाले वी वी एस लक्ष्मण 41 रन बनाकर खेल रहे थे.
इससे पहले भारत ने कल के तीन विकेट पर 352 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. कल 192 रन पर खेल रहे जाफर ने तत्काल ही दोहरे शतक का मुकाम हासिल कर लिया, लेकिन उसके बाद वह अधिक नहीं टिके और पहले गेंदबाजी परिवर्तन के तौर पर आये सोहैल तनवीर की गेंद पर विकेटकीपर कामरान अकमल के हाथों कैच हो गये. उसके बाद गांगुली और लक्ष्मण ने भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. जाफर का विकेट गिरने के बाद इन दोनों ने करीब आधे घंटे तक बहुत संभलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना किया.
उसके बाद उन्होंने कई दर्शनीय स्ट्रोक लगाये. इसी क्रम में गांगुली ने अपना अर्द्धशतक भी पूरा कर लिया. ये दोनों पांचवे विकेट की अविजित सोदारी में 74 रन जोड़ चुके हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications