नामधारी एकादश फाइनल में. खिताबी मुकाबला पीएनबी से
नयी दिल्ली 02दिसम्बर .वार्ता. नामधारी एकादश ने गत उपविजेता भारत पेट्रोलियम को आज यहां शिवाजी स्टेडियम में टाई ब्रेकर में 3..1 से हराकर 18 वें लाल बहादुर शास्त्री हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया
नामधारी एकादश का फाइनल में पंजाब नेशनल बैंक. पीएनबी. से मुकाबला होगा जिसने शनिवार को पहले सेमीफाइनल में गत विजेता इंडियन आयल को एकमात्र गोल से हराया था1 इस तरह टूर्नामेंट की गत विजेता और उपविजेता टीमें सेमीफाइनल में पराजित होकर बाहर हो चुकी हैं
दूसरे सेमीफाइनल में निर्धारित और अतिरिक्त समय में दोनों टीमों के बीच मुकाबला गोल रहित बराबरी पर रहा1 भारत पेट्रोलियम ने दो और नामधारी एकादश ने तीन पेनल्टी कार्नर बर्बाद किए
मैच के फैसले के लिए हाई ब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें नामधारी एकादश ने बाजी मार ली1 नामधारी एकादश के लिए गुरचरन सिंह. शेर सिंह और गुरविन्दर सिंह ने गोल दागे जबकि भारत पेट्रोलियम के लिए शुरूआती स्ट्रोक लेने वाले तीनों खिलाडी गुरप्रीत सिंह. इरशाद अली और पुनीत ने स्ट्रोक्स चूके जबकि अमर अवम्मा ही एकमात्र स्ट्रोक्स गोल में पहुंचा सके
राज.उप्रेती.रमेश180
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications