मिस्बा और अकमल ने कायम रखी पाकिस्तान की उम्मीदें
कोलकाता 02 दिसंबर.वार्ता. मिस्बा उल हक .नाबाद 108. और कामरान अकमल .119. ने बेहद कठिन हालात में साहसिक शतक जमाते हुए भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन आज यहां पाकिस्तान की उम्मीदों को बरकरार रखा 1 पाकिस्तान ने सुबह एक विकेट पर 50 रन से आगे खेलना शुरू किया1 तब उसका पहला मुकाम 417 रन बना कर फालोआन टालना था1 स्टंप्स तक उसने छह विकेट पर 358 रन बना लिए 1 उसे फालोआन से बचने के लिए अब भी 59 रन चाहिए मगर उसके चार विकेट बाकी हैं1 मिस्बा और अकमल ने जब मोर्चा संभाला उस समय पाकिस्तान के पांच विकेट सिर्फ 150 रन पर गिर चुके थे 1 दोनों ने कोई जल्दीबाजी नहीं दिखाई और पूरी संजीदगी से बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए 207 रनों की सोदारी की 1 दिन का खेल खत्म होने के समय मोहम्मद समी खाता खोले बिना मिस्बा का साथ दे रहे थे 1 मिस्बा और अकमल ने ईडन गार्डन्स में छठे विकेट के लिए 196 रन के रिकार्ड को तोड दिया जिसे वेस्ट इंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल और मार्लन सैमुएल्स ने 2002..03 में बनाया था 1 पार्थिव उप्रेती मनोरंजन 1803 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications