आसिफ को लंबे अरसे तक मैदान से दूर रहना पड सकता है
लाहौर . 02 दिसंबर .वार्ता. पाकिस्तान के चोटिल तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को अगर आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ उनकी कोहनी की समस्या के लिए सर्जरी की सलाह देंगे तो फिर उन्हें मैदान लंबे अरसे तक दूर रहना होगा
गौरतलब है कि आसिफ रविवार को विशेषज्ञ पाल एलाट से सलाह लेने सिडनी रवाना हो रहें हैं 1 एलाट उनके सर्जरी करने या न.न करने के बारे में सलाह देंगे 1पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज आसिफ अपनी चोट के कारण भारत के खिलाफ एकदिवसीय और टेस्ट शंृखला में नहीं खेल पाए हैं
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड .पीसीबी. के चिकित्सा पैनल के सदस्य डा सोहैल सलीम ने कहा...पाकिस्तान के एक डाक्टर ने आसिफ को सर्जरी की सलाह दी है जबकि यहीं के डाक्टर ने बिना सर्जरी के उनकी चोट ठीक होने की बात कही थी 1 इसलिए तीसरी राय जानने के लिए उनको आस्ट्रेलिया भेजा जा रहा है 1... समाचार पत्र .द न्यूज. ने सलीम के हवाले से बताया...पाल एलाट आसिफ को सर्जरी की सलाह देते हैं तो वह सर्जरी करवाएंगे 1 हालांकि इसके बाद की प्रक्रिया काफी छोटी होती है लेकिन रिकवरी में कुछ सप्ताह का समय लगता है 1... पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शफकत नगमी ने कहा कि आसिफ को अगले साल मार्च अप्रैल में शुरू होने वाली शंृखला के पहले आस्ट्रेलिया भेजा जा रहा है ताकि वह पूरी तरह फिट हो सकें
सत्यकाम.पार्थिव.रमेश1540वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications