मुरलीधरन हैं मेरी प्रेरणा..हरभजन
कोलकाता 02 दिसंबर.वार्ता. हरभजन सिंह ने आज श्रीलंका के चैंपियन आफ् स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को शेन वार्न के सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने के विश्व रिकार्ड की बराबरी करने पर बधाई दी और कहा कि मुरली हमेशा से ही उनका प्रेरणास्रोत रहे हैं1 मुरलीधरन ने अपने घरेलू मैदान कैंडी में आज चार अंगरेज बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाकर वार्न के 708 विकेटों की बराबरी कर ली1 संवाददाताओं से बातचीत में भज्जी ने कहा.. मुरलीधरन को बहुत..बहुत मुबारक1 विकेट लेना उनके लिए कोई नई बात नहीं है1 आप इसे आदत तो नहीं कह सकते. यह उनके लिए भूख जैसा है1 वह बेहतरीन गेंदबाज हैं1 एक बार फ्िर उन्हें मुबारकबाद1.. भज्जी ने कहा.. मुरलीधरन. वार्न और कुंबले. तीनों मेरे रोल माडल रहे हैं1 ये मेरी प्रेरणा रहे हैं और अच्छी बात ये है कि मुरली और कुंबले अब भी खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं1.. उप्रेती राज मनोरंजन 1952 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications