Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत और अजरबैजान के बीच होगा खिताबी मुकाबला

नयी दिल्ली 04 दिसंबर.वार्ता. भारत आज यहां अपने अंतिम राउंड रोबिन मैच में अजरबैजान से 1..1 का ड्रा खेल चार देशों की महिला हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया

फाइनल में भारत का मुकाबला अजरबैजान से ही होगा1 अजरबैजान ने चार मैचों में दो ड्रा और दो जीत के साथ सात अंक हासिल किए 1 उसने इटली को 4..2 और मलेशिया को 4..1 से हराया था1 उधर भारत ने पांच अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश किया 1 भारत का पहला मैच मलेशिया के साथ 1..1 से ड्रा रहा था जबकि उसने इटली को 2..1 से हराया था

अजरबैजान की तरफ से मि क्योंग ने 15 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के जरिए गोलकर अपनी टीम को बढत दिला दी 1 लेकिन भारत की रितु रानी ने 61 वें मिनट में अपनी टीम की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया

हालांकि भारत ने इस मैच में शुरू से ही शानदार खेल दिखाया और पूरे मैच में अपनी पकड बनाए रखी 1 लेकिन विपक्षी गोलकीपर एवदोनिमा यू जिन ने कुछ शानदार बचाव कर भारतीय खिलाडियों की मेहनत पर पानी फेर दिया

भारतीय कप्तान ममता खरब शुरू से ही बेहतरीन फार्म में रही और अपने साथी खिलाडी सबा अंजुम के साथ मिलकर विपक्षी रक्षापंक्ति की कडी परीक्षा ली 1 भारत के इसी तेज तर्रार खेल का परिणाम था कि उसे पांचवें मिनट में ही पेनल्टी कार्नर मिल गया 1 लेकिन कप्तान ममता के शाट को विपक्षी गोलकीपर ने बचा लिया

लेकिन मेहमान टीम ने 15 वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढत दिला दी 1 हालांकि भारत के पास तीन मिनट बाद बराबरी का मौका मिला लेकिन ममता के फ्री हिट का गोलकीपर यू जिंग ने शानदार बचाव किया 1 इस तरह पहले हाफ तक मेहमान टीम ने 1..0 की बढत बनाए रखी

दूसरे हाफ के शुरू होते ही भारतीय खिलाडियों ने जवाबी हमला बोलना शुरू कर दिया और विपक्षी खेमें में दनादन हमले बोलने शुरू कर दिए 1 लेकिन भारत 49 वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को एक बार फिर गोल में बदल पाने में असफल रहा

लेकिन 61 वें मिनट में सुमन बाला ने बाक्स में दांयी तरफ से सबा अंजुम को पास दिया जिसे अंजुम ने विपक्षी खिलाडियों को छकाते हुए रितु रानी के पास पहुंचा दिया और रितु ने इस बार गोलकीपर को मात दे दी और भारत बराबरी पर पहुंच गया

सत्यकाम पार्थिव मनोरंजन 1726 वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:09 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+