चोपडा ने दोहरा शतक ठोका. मैच ड्रा
धर्मशाला. 04 दिसम्बर. वार्ता. आकाश चोपडा .215. ने शानदार दोहरा शतक ठोककर और युवा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 44 रन पर चार विकेट लेकर दिल्ली के लिए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी सुपर लीग ग्रुप.ए. क्रिकेट मैच में आज जीत की उम्मीद जगा दी थी लेकिन मेजबान टीम किसी तरह मैच ड्रा कराने में सफल रही
दिल्ली ने अपनी दूसरी पारी छह विके ट पर 482 रन के स्कोर पर घोषति कर हिमाचल के सामने जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए हिमाचल की टीम 17 वें आेवर तक 34 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में फंस गई थी1लेकिन मनिन्दर बिस्ला . नाबाद 24. और वरुण शर्मा . नाबाद21. ने छठे विकेट के लिए अविजित 49 रन जोडकर हिमाचल के लिए मैच बचा लिया
दिल्ली ने अपनी पहली पारी मेंं मात्र 75 रन पर लुढकने के बाद मैच में शानदार वापसी की और वह इस मैच में जीत दर्ज करने के करीब भी पहुंच गया था
हिमाचल को पहली पारी की बढत के आधार पर तीन अंक मिले जबकि दिल्ली को एक अंक से संतोष करना पडा
राज.पार्थिव नंद1738 जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications