टीम के सामूहिक प्रयास से मिली जीत. ममता
नयी दिल्ली. 05 दिसम्बर. वार्ता. कप्तान ममता खरब ने भारत की अजरबैजान पर चार देशों के लाल बहादुर शास्त्री महिला हाकी टूर्नामेंंट में आज मिली खिताबी जीत का श्रेय सामूहिक प्रयास को देते हुए कहा कि फारवडो और डिफेंडरों के शानदार खेल से उन्हें यह सफलता मिली
खिताबी जीत से प्रसन्न नजर आ रही ममता ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा.. हमने मैच में अपना सौ प्रतिशत प्रदर्शन किया1 हमने अजरबैजान के लिखाफ आखिरी लीग मैच में भी अच्छा खेल दिखाया था और आज भी हमारा खेल अच्छा रहा1 हम टीम के रुप में खेले इसलिए हमें सफलता हाथ लगी1.. कप्तान ने गोलकीपर दीपिका मूर्ति की खासतौर पर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दो. तीन बहुत अच्छे बचाव किये और आखिरी 10 मिनट मेंं अजरबैजान के हर हमले पर अपने गोल का बखूबी बचाव किया1 उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षापंक्ति भी पूरी तरह मुस्तैद रही
ममता ने कहा कि फारवर्ड पंक्ति ने भी अपना सौ प्रतिशत खेल दिखाया और अजरबैजान पर लगातार दबाव बनाए रखा
उन्होंने कहा.. इस खिताबी जीत से हमें आेलंपिक क्वालीफायर की तैयारी के लिए मनोबल मिलेगा1 हमारी सारी तैयारियां आेलंपिक क्वालीफायर की दिशा में चल रही हैं और यह जीत उसी दिशा में एक कदम हैं1.. राज. पार्थिव नंद183
जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications