बेंगलूर टेस्ट में कप्तानी करने से परहेज नही यूनुस
बेंगलूर 07 दिसम्बर.वार्ता. कोलकाता टेस्ट को ड्रा कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज यूनुस खान ने भारत के साथ बेंगलूर में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट में टीम की कप्तानी संभालने से इनकार करने संबंधी खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि वह कल से शु हो रहे इस निर्णायक टेस्ट में टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं
कप्तान को निर्णय लेने के अधिकार से वंचित रखने के कारण टीम की कप्तानी से इनकार करने के संबंध में आयी खबरों पर प्रतिक्रिया में यूनुस ने कहा कि इस तरह की खबरें गलत हैं1 वह बेंगलूर टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं टीम के सदस्यों के बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है
यूनुस ने कहा कि इस तरह की अफवाह उन्होंने भी आज सुनी है लेकिन इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है1 पाकिस्तानी अखबार डान से उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाह टीम को बदनाम करने के लिए फैलाई जा रही है ताकि भारत के साथ यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम के मनोबल को प्रभावित किया जा सके
अभिनव.मधूलिका.ति्रपाठी1304वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications