खेल. क्रिकेट भारत तीन अंतिम बेंगलूर..
ट भारत तीन अंतिम बेंगलूर .. भारत की पारी में पांच विकेट लेने वाले अराफात 70 गेंदों पर सात चौकों के साथ 44 रन बनाने के बाद आउट हुए1 वह शर्मा की गुडलेंग्थ गेंद पर चकमा खा गए और वह उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर मिडिल और आफ स्टंप उखाड ले गई1 अपना सिर्फ दूसरा टेस्ट खेल रहे शर्मा ने इसके बाद पाकिस्तान की पारी को आनन फानन में समेट दिया1 उन्होंने 6.1 आेवरों के अपने आखिरी स्पेल में सिर्फ नौ रन देकर मेहमान टीम के चार खिलाडियों को पैवेलियन की राह दिखाई1 मोहम्मद समी सिर्फ एक रन बनाने के बाद शर्मा की खूबसूरत यार्कर पर बोल्ड हो गए1 इसके बाद शोएब अख्तर .एक. को शर्मा ने अपनी नीची रही एक गेंद पर शार्ट लेग में गौतम गंभीर के हाथों में कैच करा दिया1 पाकिस्तान का आखिरी विकेट दानिश कनेरिया का गिरा जिन्होंने चार रन बनाए1 शर्मा की शार्ट गेंद को पुल करने के प्रयास में कनेरिया गेंदबाज को ही कैच थमा बैठे1 भारत ने पारी में 76 अतिरिक्त रन दिए जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का रिकार्ड है1 उसने वेस्ट इंडीज के 1988 में पाकिस्तान के ही खिलाफ दिए 71 अतिरिक्त रनों के रिकार्ड को तोड दिया1 पार्थिव प्रकाश जगबीर1604वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications