सहवाग की वापसी. पंकज सिंह नया चेहरा
बेंगलूर 12 दिसंबर.वार्ता. लचर फ्ार्म में चल रहे विस्फ्ोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को आस्ट्रेलिया के खिलाफ् उनके शानदार रिकार्ड के कारण इसी महीने से शुरू हो रहे दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह मिली है.जबकि युवा तेज गेंदबाज पंकज सिंह 16 सदस्यीय दल में एकमात्र नया चेहरा हैं1 दिलीप वेंगसरकर की अध्यक्षता में आज यहां संपन्न हुई चयन समिति की बैठक में 20 दिसंबर से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया1 भारतीय टीम आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच खेलेगी1 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बी सी सी आई. के सचिव निरंजन शाह ने आस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गये खिलाड़ियों के नाम पढ़ेे1 24 संभावितों में शामिल बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज मुनाफ् पटेल के नाम गायब होने के बारे में उन्होंने कहा कि ये दोनो खिलाडी चोटिल हैं1 उन्होंने कहा कि गंभीर के कंधे में चोट है और उन्हें ठीक होने में तीन सप्ताह का समय लगेगा. जबकि मुनाफ् भी पूरी तरह फ्िट नहीं हैं और उन्हें कुछ प्रथम श्रेणी मुकाबले खेलने को कहा गया है1 उप्रेती प्रेम मनोरंजन 192
जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications