खेल.आेलंपिक जोंस पदक दो अंतिम लुसाने
गत अक्टूबर में जोंस ने न्यूयार्क में व्हाइट प्लेंस की एक अदालत में सितंबर 2000 से जुलाई 2001 के बीच प्रतिबंधित दवाएं लेने की बात स्वीकार की थी1 इसके बाद उन्होंने अपने पदक अमरीका आेलंपिक समिति .यूएसआेसी. को लौटा दिए थे1 उन पर खेलों में भाग लेने से दो साल का प्रतिबंध लगाया गया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया
जोंस को संघीय जांचकर्ताओं को ूठा बयान देने और चेक बाउंस के मामलों में भी दोषी पाया गया है और उन्हें अगले वर्ष जनवरी में सजा सुनाई जानी है
अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ संगठन .आईएएएफ. ने आईआेसी के फैसले का स्वागत किया है1 संगठन के प्रवक्ता निक डेविस ने ईमेल से रायटर को बताया ..हम मैरियन जोंस से पदक वापस लेने के फैसले का स्वागत करते हैं क्योंकि आईएएएफ परिषद ने पिछले महीने इसकी सिफारिश की थी1.. उधर यूएसआेसी ने भी आईआेसी के फैसले का पूर्ण समर्थन किया है1 समिति के प्रवक्ता डेरिल सीबल ने ईमेल से रायटर को बताया ..यह निर्णय साफ सुथरे खेलों की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है1 इससे यह बात भी साबित होती है कि खेलों में बेइमानी के गंभीर नतीजे हो सकते हैं1.. हालांकि जोंस के एक वकील ने कहा कि उन्हें आईआेसी के फैसले पर कुछ नहीं कहना है
आईआेसी के उपाध्यक्ष और अनुशासन समिति के सदस्य थामस बेक ने जोंेस से अपने अनुभवों के बारे में और खुलासा करने का अनुरोध किया है1 उन्होंने संवाददाताओं से कहा ..हम इस संबंध में जोंस की टिप्पणी लेना चाहते हैं और ऐसा करने के लिए उन्हें उत्साहित करेंगे1..प्रकाश.पार्थिव.राणा 1400रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications