हैदराबाद 13 दिसंबर .वार्ता. टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने यहां की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में जबरन घुसकर विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करने का मामला आज दर्ज कर लिया
शहर के चारमिनार क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त बी रेदन्ना ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस के करीमुल्ला की शिकायत पर सानिया और संबंधित विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है 1 करीमुल्ला ने अपनी शिकायत में कहा था कि सानिया ने गत 10 दिसंबर को विज्ञापन एजेंसी के कुछ लोगों के साथ मस्जिद में जबरन घुसकर शूटिंग की थी 1 उन्होंने कहा था कि इस शूटिंग के लिए अनुमति नहीं मांगी गयी थी
प्रेम.पार्थिवुसुनील1838वार्ता