दुबई. 14 दिसंबर .वार्ता. भारत अपने पडोसी पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला 1..0 से जीतने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद . आई सी सी . की टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका से एक अंक से भी कम से पीछे चौथे नंबर पर है1 बेंगलूर में तीसरा टेस्ट ड्रा रहने के बावजूद भारत इस शृंखला को जीतने में कामयाब रहा1 इस शृंखला से टीम को दो अंक मिले और वह दक्षिण अफ्रीका के बराबर आ गया1 लेकिन दशमलव अंक की गणना में पिछड जाने के कारण भारत को चौथे स्थान से संतोष करना पडा1 इंग्लैंड . दूसरा . और श्रीलंका . पांचवां . के बीच सिर्फ छह अंकोंका फासला रहते बीच के स्थानों में जबर्दस्त घमासान है1 मगर चोटी की टीम आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पूरे 32 अंकों की दूरी है
पार्थिव नंद1220 जारी.वार्ता