चयनकर्ताओं के लिए जारी दिशानिर्देशों में बदलाव नहीं
मुंबई 16 दिसंबर.वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. की कार्यकारी समिति ने आज स्पष्ट कहा कि चयनकर्ताओं के लिए जारी सात सूत्री दिशा निर्देश जस के तस रहेंगे
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष एम श्रीनिवासन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पदाधिकारियों ने ही पूर्व में ये दिशा निर्देश जारी किए थे और इनमें किसी तरह के बदलाव करने का हक भी उन्हीं को है
उन्होंने कहा कि कालम नहीं लिखने के लिए चयनकर्ताओं को किसी तरह का मुआवजा देने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है
बैठक में पारित अन्य प्रस्तावों के बारे में उन्होंने बताया कि तकनीकी समिति ने जो सुाव दिए हैं वो अगले रणजी सत्र से लागू होंगे1 नए फोमर्ेट के अनुसार एलीट डिवीजन में हर ग्रुप से तीन टीमें और प्लेट डिवीजन की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में भिडेंगी
यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि प्लेट डिवीजन में खेल रही टीमों को यह महसूस हो रहा था कि वे रणजी ट्राफी के लिए नहीं खेल रही हैं
बोर्ड ने विभिन्न राज्यों के लिए आधारभूत ढांचे के विकास के लिए दी जाने वाली राशि को 25 करोड रूपए से बढाकर 50 करोड रूपए कर दिया
उप्रेती.प्रकाश मनोरंजन 1917 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications