टीम इंडिया के दो सितारे सोनिया और राहुल के संसदीय क्षेत्र के
लखनऊ. 16 दिसम्बर .वार्ता. आस्ट्रेलिया दौरे के लिये चुनी गयी भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल उत्तर प्रदेश के रूद्र प्रताप सिंह और पंकज सिंह में एक से अधिक समानताएं हैं1 दोनों तेज गेंदबाज होने के साथ..साथ दो पडोसी संसदीय क्षेत्रों के निवासी हैं जिनका प्रतिनिधित्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी करते हैं
अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से देश..विदेश में नाम कमा चुके रूद्र प्रताप का घर रायबरेली में है जो श्रीमती गांधी का संसदीय क्षेत्र है जबकि रणजी ट्राफी मैचों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले पंकज का घर अमेठी में है1 अमेठी कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है
पंकज टीम इंडिया का नया चेहरा हैं1 टीम के साथ आगामी सोमवार को आस्टे्रलिया रवाना होने के लिये वह कल यहां से मुम्बई के लिये रवाना हुये1 अपने घर और गांव आने पर उनका भरपूर स्वागत किया गया और उनकी सफलता की कामना की गयी1 विनोद.प्रकाश नंद1440 जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications