तटस्थ देशों में मैच कराने से पाकिस्तान का इंकार
..खेल 5 के स्थान पर पहले पैरा में छूटा शब्द जोडते हुए..लाहौर. 18 दिसंबर .वार्ता. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ..पीसीबी.. ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण मेहमान आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला को किसी तटस्थ देश में स्थानांतरित नहीं रिपीट नहीं किया जाएगा
अटकलें लगायी जा रही थीं कि विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया आतंकवादी हमलों के खतरों के मद्देनजर पाकिस्तान दौरे पर आने के प्रति सशंकित है1 लेकिन पीसीबी के मुख्य कार्यकारी .सीआेआे. शफकत नगमी ने ..द न्यूज.. से कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला को किसी अन्य देश की धरती पर स्थानांतरित करने का विचार नहीं है1 उन्होंने उम्मीद जतायी कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आस्ट्रेलियायी टीम पाकिस्तान दौरे पर आएगी
इसके अलावा कुछ सप्ताह पहले आस्ट्रेलियायी आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की आशंका के मद्देनजर इस बहस को तेज कर दिया था1 आस्ट्रेलियायी क्रिकेटर संघ .एसीए. ने भी इस मामले पर चिंता व्यक्त की थी1 एसीए के अध्यक्ष उैरन लेमैन ने इस दौरे को रद्द करने या फिर खिलाडियों के लिए सुरक्षा के लिहाज से किसी अन्य देश में स्थानांतरित करने की मांग की थी
लेकिन नगमी ने साफ तौर पर कहा है कि या तो यह श्रृंखला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान में होगी अन्यथा आस्ट्रेलिया का दौरा रद्द कर दिया जाएगा लेकिन किसी तटस्थ स्थान पर खेलने का कोई विचार नहीं है
पंचानन पार्थिव रामलाल1738 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications