ब्रह्मपुत्र मेल हादसे के घायलों में असम वालीबाल टीम के खिलाडी भी
गुवाहाटी. 10 दिसंबर .वार्ता. ब्रह्मपुत्र मेल हादसे में घायल हुए 63 लोगों में असम की सब जूनियर वालीबाल टीम के नौ खिलाडी भी शामिल हैं
टीम की मैनेजर कुमुद बोरा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन में बालक और बालिका सब जूनियर टीमों के कुल 30 सदस्य सवार थे1 वे उत्तर प्रदेश के रेणुकूट में आयोजित 30वीं अंतरराज्यीय सब जूनियर वालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे
बालिका टीम की दो सदस्यों को सिलिगुडी रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है1 बाकी खिलाडियों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई
उल्लेखनीय है कि दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के कल रात पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी से 15 किलोमीटर दूर रंगापट्टी और निजबाडी रेलवे स्टेशनों के बीच दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए
प्रकाश उप्रेती मनोरंजन 201
वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications