Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत की उम्मीदों पर भारी पडा बकनर का एक फैसला

नई दिल्ली .02 जनवरी . वार्ता . अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. के एलीट पैनल के सबसे प्रतिष्ठित अंपायर माने जाने वाले वेस्टइंडीज के स्टीव बकनर का एक फैसला भारत की उम्मीदों पर भारी पड गया और इस फैसले ने दूसरे टेस्ट में भारत के बजाय आस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है

ु बकनर पहले भी भारत के खिलाफ उल्टे फैसले देने के लिए कुख्यात रहें हैं और सिडनी में बुधवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन उनके एक फैसले ने मैच का रूख लगभग बदल डाला1 भारत ने आस्ट्रेलिया के छह विकेट 134 रन पर गिरा दिए थे और उसने विश्व चैंपियन टीम को गहरे दबाव में ला दिया था1 भारत इस समय बेहद मजबूत स्थिति की तरफ बढता दिखाई दे रहा था1 इसी समय युवा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की आफ स्टंप पर पडकर बाहर निकलती गेंद आलराउंडर एंड्रयू साइमंडस के बल्ले का मोटा किनारा लेती हुई विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों में समा गई

इसके साथ ही विकेटकीपर. गेंदबाज और सभी भारतीय फील्डर खुशी से उछल पडे1 लेकिन बकनर अपनी जगह पर टस से मस नहीं हुए और उन्होंने साइमंडस को नाट आउट करार दे दिया1 साइमंडस का उस समय स्कोर सिर्फ तीस रन था1 भारतीयों ने जब कैच की अपील की थी उस समय साइमंडस के चेहरे की मुद्रा बता रही थी कि वह आउट हो चुके हैं और वह पवेलियन लौटने के लिए तैयार भी हो चुके थे लेकिन बकनर का रूख देखकर उन्होंने अपने कदम क्र ीज में ही रोक लिए1 युवा ईशांत सहित भारतीय फील्डरों को विश्वास ही नहीं हुआ कि बकनर ऐसा फैसला दे सकते हैं1 खुद कमेंटेटर भी हैरान थे कि बकनर को गेंद का बल्ले का किनारा लेने की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी1 बाद में साइमंडस ने भी स्वीकार किया कि वह आउट हो चुके थे

राज.सत्यकाम नंद1520 जारी.वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+