उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश की टीमें विजयी
लखनऊ 02 जनवरी.वार्ता. मेजबान उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश ने आज से यहां शुरु हुई 16वीं अखिल भारतीय इन्दिरा गांधी प्रियदर्शनी स्मारक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता अपने.. अपने मुकाबले जीत लिये1 पूल .ए. में मध्य प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 21 रनों से जबकि पूल .बी. में उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को मात्र चार रनों से पराजित किया
के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम पर खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश ने पहले खेलते हुए निर्धारित 35 आेवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन का स्कोर खडा कर लिया जिसमें नीतू सिंह .30. और नैना वर्मा.25. ने अच्छी पारी खेली1 निधी सेठी ने दिल्ली के लिये 25 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किये
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की लडकियों ने एक समय अपनी टीम को अच्छी स्थिति में ला दिया था1 चौथे विकेट के लिये भारती राठी .40. और मीनू भान .39. ने 74 रनों की भागीदारी निभाई लेकिन इस जोडी के टूटते ही दिल्ली की पारी लडखडा गयी और पूरी टीम विजयी लक्ष्य 169 से पांच रन पीछे ही सिमट गई
स्पोर्ट्स कालेज मैदान पर खेले गए पूल .ए. के मैच में मध्य प्रदेश ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 आेवरों में पश्चिम बंगाल के विरुद्ध छह विकेट खोकर 92 रन बनाये जिसमें कनक मिश्रा .18. व रेनू शर्मा .28. ने अच्छा योगदान दिया1बंगाल के लिये रीना मजूमदार ने 16 रन देकर तीन विकेट टके
लेकिन पश्चिम बंगाल की टीम 93 रनों के लक्ष्य को पाने की कोशिश में छह विकेट खोकर केवल 71 रन ही बना सकी1 मध्यप्रदेश के लिये कामिनी .2/08. ही सफल गेंदबाज रही जबकि अन्य खिलाडी रन आउट हो गयीं
बाबू स्टेडियम पर आज सुबह उद्घाटन समारोह के कारण स्पोर्ट्स कालेज पर खेले गये मैच को 20..20 आेवरों तक सीमित कर दिया गया था
माथुर प्रेम जगबीर2110वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications