Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीते साल भारत ने खेल जगत में दर्ज करायी दमदार मौजूदगी

नयी दिल्ली. 03 जनवरी. वार्ता. बीता साल भारतीय खेल के लिहाज से कई मायने में पुरानी लीक से हटकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी दमदार उपस्थिति का मौका लेकर आया और इसने एक तरह से यह भरोसा जगाने का काम किया कि एक अरब की आबादी वाला यह देश अब खेल जगत की बडी ताकत के रूप में उभार पर है

ंटी..20 क्रिकेट विश्व कप . नेहरू कप फुटबाल टूर्नामेंट और एशिया हाकी कप में भारत की जबर्दस्त जीत तथा विश्वनाथन आनंद का विश्व शतरंज चैंपियन और डोला बनर्जी का विश्व तीरंदाजी चैंपियन के खिताब जीतना वर्ष 2007 में भारत की यादगार उपलब्धियां रहीं

ये तो महज चंद नाम हैं जिन्होंने इस साल भारत को अपनी उपलब्धियों से गौरवांवित किया 1 भारत ने क्रिकेट. हाकी और फुटबाल में जहां बतौर टीम शानदार प्रदर्शन किया. वहीं आनंद और डोला ने व्यक्तिगत उपलब्धियों के क्षेत्र में मील के नये पत्थर स्थापित किये 1 इनके अलावा टेनिस में सानिया मिर्जा का दुनिया की शीर्ष 30 खिलाडियों में पहुंचना. लिएंडर पेस और महेश भूपति जैसे सीनियर खिलाडियों का अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में दमदार प्रदर्शन. निशानेबाजी में मानवजीत सिंह संधू को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाना. गोल्फ में ज्योति रंधावा का स्थायित्व भरा प्रदर्शन और फार्मला रेस में नारायण कार्तिकेयन की ए.वन ग्रां प्री फीचर रेस की खिताबी जीत ने भी पूरे साल भारतीयों को अपने खेल नायकों पर गौरव करने के पल मुहैया कराये

प्रेम.राज.वर्मा.1132जारी.वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+