खेल. क्रिकेट अंपायरिंग बीसीसीआई दो अंतिम नयी दिल्ली..
आई दो अंतिम नयी दिल्ली.. शुक्ला ने कहा.. अगर कोई सही अंपायर होता तो वह इस तरह के गलत फैसले नहीं देता1. उन्होंने कहा कि जिस तरह से माइकल क्लार्क की गेंद पर बेंसन ने आर पी सिंह को आउट दिया भला उससे घटिया अंपायरिंग और क्या हो सकती है1 उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे दोनों अंपायर भारत को हराने के लिए ही मैदान में थे1 गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट में अंपायरों ने करीब दस फैसले गलत दिए जिनमें अधिकतर भारत के खिलाफ थे1 खासतौर पर मैच की पहली पारी में आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और साइमंडस को जिस तरह से अंपायरों ने जीवनदान दिया वह भारत के खिलाफ गया1 साइमंडस पर तो अंपायरों की दरियादिली कुछ इस तरह रही कि उन्हें दोनों पारियों में चार बार नाट आउट दिया गया1 एक बार तो तीसरी आंख कहे जाने वाले थर्ड अंपायर ने भी उन्हें नाटआउट करार दिया जबकि टीवी रिप्ले से साफ पता चल रहा था कि वह स्टंप हो गए थे1 माइकल हसी भी दूसरी पारी में जीवनदान पा गए और इसका पूरा फायदा उठाते हुए नाबाद 145 रन बनाये
शुक्ला ने कहा कि जब अंपायर ही आपके खिलाफ हो तो आप भला मैच कैसे जीत सकते हैं
मैच के बाद कप्तान अनिल कुंबले ने भी कहा.. हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि हम कैसे हारे1 यह सभी को पता है1. उन्होंंने कहा.. सब जानते हैं कि मैदान पर क्या हो रहा था1 मैं इस पर अपनी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता1.राज सत्यकाम प्रेम जगबीर1446वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications