.टीम इंडिया. का आस्ट्रेलियाई दौरा निलंबित
नयी दिल्ली. 07 जनवरी .वार्ता. आफ स्पिनर हरभजन सिंह पर तीन टेस्ट मैचों के प्रतिबंध के संबंध में की गई अपील पर फैसला आने तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई.ने भारतीय टीम का आस्ट्रेलियाई दौरा आज निलंबित कर दिया और टीम को अगला फैसला होने तक फिलहाल सिडनी में ही रूके रहने का निर्देश दिया है
बीसीसीआई की यहां हुयी आपात बैठक में हरभजन पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद.आईसीसी. में अपील करने के साथ ही इस अपील पर फैसला न.न .आने तक आस्ट्रेलियाई दौरा निलंबित करने का फैसला किया गया 1 हरभजन पर सिडनी में रविवार को हुये दूसरे टेस्ट मैच के दौरान आस्ट्रेलियाई हरफनमौला एंड्रयू साइमंड्स के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी करने का दोषी ठहराते हुये तीन टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है1 हालांकि हरभजन ने इस आरोप से सिरे से इंकार किया है
बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा... हरभजन को नस्लभेद के लिए दोषी ठहराया गया है जो कि हमें पूरी तरह अस्वीकार्य है 1 हम चाहते हैं कि हरभजन को इस आरोप से बरी किया जाए 1... उन्होंने बताया कि हरभजन प्रकरण पर कोई अंतिम फैसला करने के लिए मंगलवार को सुबह सात बजे बीसीसीआई कार्यसमिति की बैठक बुलायी गयी है 1 उन्होंने कहा... उस समय तक भारतीय टीम को सिडनी में ही रूके रहने को कहा गया है 1...प्रेम.राज.राणा 1808जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications