.क्या करें क्या न करें . के धर्मसंकट में फंसा बोर्ड
नई दिल्ली . 07 जनवरी .वार्ता. सिडनी टेस्ट की खराब अंपायरिंग और आफ स्पिनर हरभजन सिंह पर लगे तीन टेस्ट के प्रतिबंध से उठे हाहाकारी विवाद . इसपर देशभर में हुई तीव्र प्रतिक्रिया और टेलीविजन चैनलों पर लगातार फ ेंके जा रहे बाउंसरों ने भारतीय क्र िकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. को इस धर्मसंकट में डाल दिया है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा शंृखला को जारी रखने के लिए वह क्या करे और क्या न.न करे
बीसीसीआई कोशिश यह कर रही है कि किसी तरह से हरभजन पर से प्रतिबंध हट जाए और दूसरे टेस्ट के अंपायर स्टीव बकनर तथा मार्क बेनसन को तीसरे टेस्ट में अंपायरिंग नहीं करने के लिए आईसीसी को पत्र लिखी है
लेकिन चैनल अपने एसएमएस मत और जनता की राय लेकर बीसीसीआई पर कडी कार्रवाई के लिए दबाव बना रही है और बोर्ड को दौरा रद्द क रने समेत अपने सभी विक ल्प खुले रखने पर तैयार होना पडा है ़1 इसके अलावा बोर्ड को भविष्य की योजना तय करने के लिए आज सुबह कार्यकारी समिति की आपात बैठक बुलानी पडी
हालांकि बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा कि दौरा जारी रहेगा 1 उन्होंने कहा...कोई केवल इन कारणों से ही दौरा रद्द नहीं कर सकता है 1 क्योंकि इससे दूसरे क्रिकेट खेलने वाले देशों में अच्छा संदेश नहीं जाएगा 1... अगर बीसीसीआई दौरा रद्द करती है तो उसे बीस लाख डालर का जुर्माना भरना होगा 1 उधर भारतीय टीम को अगले आदेश तक सिडनी में ही रूकने के लिए कहा गया है
इधर पूरे देश में लोग इसे सम्मान का मुद्दा बना चुके हैं 1 बीसीसीआई पहले ही कह चुकी है कि वह हरभजन पर प्रतिबंध और नस्लीय टिप्पणी के मामले में आईसीसी में अपील करेगी
सत्यकाम .प्रेम .2115वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications