बकनर .आउट. हरभजन खेलेंगे और दौरा जारी रहेगा
मेलबोर्न 08 जनवरी .वार्ता. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ..आईसीसी.. ने भारत के चौतरफा दबाव के आगे ुकते हुए सिडनी टेस्ट में भयानक भूलें करने वाले अम्पायर स्टीव बकरन की पर्थ में 16 जनवरी से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट में आज छुट्टी कर दी जबकि आफ स्पिनर हरभजन सिंह को उन पर लगे तीन टेस्टों के प्रतिबंध के खिलाफ उनकी अपील पर फैसला आने तक उन्हें खेलने की अनुमति दे दी1 इन फैसलों के बाद अब भारत का आस्ट्रेलियाई दौरा जारी रहने की उम्मीद हो गई है
आईसीसी ने इसके साथ ही आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के बीच विवाद में मध्यस्थता के लिए अपने मुख्य मैच रैफरी रंजन मदुगले को नियुक्त कर दिया है
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी माल्कम स्पीड ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट संबंधों में तनाव को शांत करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंध के खिलाफ हरभजन की अपील पर सुनवाई के लिए हालांकि अभी कोई तारीख तो तय नहीं की गई है लेकिन अगले 24 घंटें के अंदर आचार संहिता आयुक्त की नियुक्ति कर दी जाएगी
स्पीड ने साथ ही कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हरभजन की अपील पर सुनवाई पर्थ में तीसरे टेस्ट से पहले शुरु हो पाएगी
राज अमित रामलाल1554जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications