अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विवाद में भारत को एक बार फिर मिली जीत
नई दिल्ली . 08 जनवरी .वार्ता. सिडनी टेस्ट में अंपायरिंग जैसे सम्मानित पेशे को शर्मसार करने वाले वेस्टइंडीज के स्टीव बकनर को आईसीसी द्वारा हटाए जाने से भारत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विवाद में एक बार फिर बडी जीत हासिल हो गई है
वर्ष 2001 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में पोर्ट एलिजाबेथ में ड्रा रहे दूसरे टेस्ट में मैच रेफरी माइक डेनिस ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर बाल टेंपरिंग. चार खिलाडियों वीरेन्द्र सहवाग .हरभजन सिंह .शिव सुदंर दास और दीपदास गुप्ता पर अत्यधिक अपील करने और कप्तान सौरभ गांगुली पर अपने खिलाडियों को नियंत्रित नहीं कर पाने के लिए सजा सुनाई थी 1 सचिन. हरभजन .शिवसुदंर और दीपदास पर एक टेस्ट मैच का निलंबित प्रतिबंध. कप्तान गांगुली पर एक टेस्ट और दो वनडे का निलंबित प्रतिबंध और सहवाग पर एक टेस्ट का प्रतिबंध तथा 75 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना किया गया था
उस समय इस विवाद और खासकर सचिन पर बाल टेंपरिंग के आरोप ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला दिया था और भारत में इसके खिलाफ तीव्र प्रतिक्रिया हुई थी 1 उस समय जगमोहन डालमिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. के अध्यक्ष थे 1 उन्होंने इस मामले में बेहद कडा रूख अख्तियार करते हुए डेनिस को मैच रेफरी से हटाने की मांग की थी तथा भारतीय टीम को वापस बुलाने की चेतावनी दी थी
आईसीसी ने तो खैर डेनिस को मैच रेफरी पद से नहीं हटाया लेकिन दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने भारत के दबाव में डेनिस को सेंचुरियन पार्क में तीसरे टेस्ट से प्रतिबंधित कर दिया 1 आईसीसी ने फिर इस टेस्ट को गैर आधिकारिक करार दे दिया था 1 लेकिन इस पूरे विवाद में डालमिया ने जो सख्ती दिखाई और दक्षिण अफ्रीका बोर्ड को ुक ने के लिए मजबूर किया उसने उस विवाद में भारत को विजेता बना दिया था
राज सत्यकाम लखमी180
जारीवार्ता...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications