नयी दिल्ली 09 जनवरी .वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आज स्पष्ट किया कि पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने सिडनी टेस्ट विवाद के बाद बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार को कोई एसएमएस नहीं कि या था
शुक्ला ने यहां एक कार्यक्रम के बाद यूनीवार्ता से कहा .. सचिन ने श्री पवार को कोई एसएमएस नहीं किया था 1 वह केवल आफ स्पिनर हरभजन सिंह के मामले में मैच रेफरी माइक प्रोक्टर द्वारा की गई सुनवाई में गए थे 1 यह केवल मीडिया में उडाई गई बात थी कि सचिन ने श्री पवार को एसएमएस किया था1... उल्लेखनीय है कि मीडिया चर्चा में यह बात उठी थी कि सचिन ने श्री पवार को एसएमएस कर हरभजन को बेकसूर बताते हुए इस संकट के समय में बोर्ड से टीम को समर्थन देने की बात की थी और कहा था कि यदि भज्जी पर लगा तीन टेस्ट मैचों का प्रतिबंध नहीं हटाया जाता है तो टीम को पर्थ में होने वाले तीसरे टेस्ट में नहीं खेलना चाहिए
शुक्ला ने कहा कि उनकी टीम के सभी खिलाडियों से लगातार बात हुई है और इस समय सभी का मनोबल अच्छा है और टीम कैनबरा के लिए रवाना हो चुकी है जहां उसे गुरुवार से एक तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है1 राज सत्यकाम रामलाल1507जारी.वार्ता.