Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के पास हाकी में आेलंपिक स्वर्ण जीतने का मौका.. भास्करन

तिरूचिरापल्ली 11 जनवरी. वार्ता. भारतीय हाकी टीम के पूर्व कोच वासुदेवन भास्करन ने आज कहा कि इस साल पेईचिंग में होने वाले आेलंपिक खेलों में भारत के पास हाकी का स्वर्ण पदक जीतने की काफी बढिया संभावनाएं हैं

भास्करन ने यहां संवादाताओं से कहा कि एशिया कप में मिली खिताबी जीत भारतीय खिलाडियों के लिए उत्पे्ररक का काम कर सकती है 1 उन्होंने कहा कि गत वर्ष कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलने का अनुभव भी भारतीय टीम के काम आएगा

भारतीय हाकी टीम के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि आेलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के वास्ते चिली के सेंटियागो में मार्च में होने वाले टूर्नामेंट में भारत बढिया प्रदर्शन करेगा1 भारतीय टीम का प्री..आेलंपिक कोचिंग शिविर गुरूवार से बेंगलूर में शुरू हो चुका है जो 21 जनवरी तक चलेगा

भास्करन ने कहा कि विश्व रैंकिंग में छठवें स्थान पर मौजूद भारत को चौथे स्थान तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश करनी चाहिए 1 उन्होंने कहा कि हाकी समेत किसी भी खेल से जुडे कोच को कम.से.कम पांच वर्ष का कार्यकाल मिलना चाहिए

उन्होंने कहा... खेल में हार और जीत तो लगी रहती है लेकिन केवल एक हार के आधार पर हमें कोच नहीं बदलना चाहिए 1 यह दुर्भाग्यपूर्ण है 1... प्रेम राज रामलाल2059वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+