टीम इंडिया दुनिया की सबसे सभ्य टीम..पटौदी
मुंबई. 14 जनवरी .वार्ता. भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी आस्ट्रेलियाई मीडिया में टीम इंडिया के बर्ताव की हो रही आचोलना पर टिप्पणी करते हुए आज कहा कि भारतीय टीम दुनिया की सबसे सभ्य टीम है
पटौदी ने यहां क्रिकेट सेन्टर में इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. की एक बैठक के बाद पत्रकारों से कहा ..हमारे समय में टीम बहुत अधिक आक्रामक नहीं हुआ करती थी लेकिन मौजूदा टीम मुंहतोड जबाव देने की क्षमता रखती है1.. .टाइगर. के नाम से प्रसिद्ध पटौदी ने हरभजन मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. के रूख की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. इस मामले की सच्चाई उजागर कर देगी
आफ स्पिनर हरभजन सिंह के आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाडी एंड्रयू साइमंड्स के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी के मामले पर उन्होंने कहा इसका गलत अर्थ निकाला गया
प्रकाश.राज नंद2002 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications