सानिया आस्ट्रेलियन आेपन के दूसरे राउंड में
मेलबोर्न . 15 जनवरी . वार्ता . भारतीय टेनिस परी सानिया मिर्जा ने उज्बेकिस्तान की इरोदा तुल्यागानोवा को आज यहां 6..4. 6..2 से हरा कर आस्ट्रेलियन आेपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जगह बना ली 1 विश्व रैंकिंग में 317 वें नंबर की तुल्यागानोवा ने अपनी मजबूत प्रतिद्वंद्वी को पहले सेट में अच्छी टक्कर दी 1 लेकिन दूसरे सेट में वह जरा भी नहीं टिक सकीं और उन्होंने बिना कोई संघर्ष किए हथियार डाल दिए 1 32 वें नंबर की हैदराबादी बाला सानिया का इस उज्बेक खिलाडी के खिलाफ यह पहला मुकाबला था 1 लेकिन उन्होंने उम्र में पांच साल बडी तुल्यागानोवा को मैच में पकड बनाने का कोई मौका नहीं दिया
पिछले सीजन के अंत में चोटों के कारण परेशान रही सानिया की इस साल की शुआत कोई खास अच्छी नहीं रही थी 1 उन्होंने हापमैन कप में अपना एक एकल मैच जीता और दो गंवा दिए 1 वह मूरिला होबार्ट इंटरनेशनल में कमजोर प्रतिद्वंद्वियों को हरा कर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुइ 1 लेकिन आखिरी में उन्हें इटली की फ्लेविया पेनेटा के हाथों पराजय का मुंह देखना पडा 1 लेकिन 31 वीं वरीयताप्राप्त सानिया ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली तुल्यागानोवा के खिलाफ अपने सहज खेल से प्रभावित किया और लगातार चौथी बार आस्ट्रेलियन आेपन के दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल हुइ 1 इस टूर्नामेंट में सानिया ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2005 में किया था जब वह तीसरे राउंड में पहुंचने में कामयाब रही थीं
पार्थिव .अमित.राणा1329वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications