सकलेन की अब इंगलैंड के लिए खेलने की ख्वाहिश
लंदन.16 जनवरी.वार्ता. पाकिस्तान के पूर्व आफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने कहा है कि इंगलैंड की तरफ से खेलने की अप्रैल मेंं अर्हता हासिल करने के बाद वह जरुर अंग्रेजी टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहेंगे
अंग्रेज युवती से विवाह के बाद बि्रटिश पासपोर्ट पाने वाले सकलेन सरे के साथ एक और काउंटी सीजन शुरू करने के बाद इस वर्ष अप्रैल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की आेर से खेलने के काबिल हो जाएंगे
सकलेन ने कहा ..यदि मुे इंग्लैंड की टीम की आेर से क्रिकेट खेलने का प्रस्ताव मिलता है तो मैं निश्चित रूप से उसे स्वीकार कंगा1 मैंने इस विषय पर अपने परिवार और मित्रों से सलाह मशविरा किया है और सभी ने यही कहा है कि इंग्लैंड के लिए खेलने का प्रस्ताव मिले तो मैं उसे स्वीकार कर लूं1.. उन्होंने कहा ..ईमानदारी से कहूं तो मुे क्रिकेट से बहुत लगाव है और मैं इसे शीर्ष स्तर पर खेलना चाहता हूं1 पिछले वर्ष मीडिया द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर मैंने कहा था कि मैं अपने फिटनेस और फार्म पर ध्यान दे रहा हूं 1 इसके बाद से ही मैं इस विषय पर विचार कर रहा था1.. उल्लेखनीय है कि 29 वर्षीय सकलेन ने वर्ष 2004 में घुटने की चोट के बाद से कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है
अमित.प्रेम नंद1820 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications