युवराज को घुटने में चोट लगी
पर्थ. 17 जनवरी .वार्ता. भारत के बल्लेबाज युवराज सिंह को आज यहां तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन खेल शुरू होने से पहले वार्म अप के दौरान घुटने में चोट लग गई1 भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर एम वी श्रीधर ने संवाददाताओं से कहा .. साथी खिलाडियों के साथ फुटबाल खेलने के दौरान युवराज के घुटने में चोट लग गई1 उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया और अभी चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है1.. बाएं हाथ के बल्लेबाज 26 साल के युवराज शृंखला के शुआती दोनों टेस्टों के अलावा ए सी टी के खिलाफ वार्मअप मैच में भी नाकाम रहे थे1 इसलिए उन्हें तीसरे टेस्ट में 11 खिलाडियों में शामिल नहीं किया गया है1 श्रीधर ने कहा कि वी वी एस लक्ष्मण की टखने की चोट को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है1 पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भी पूरी तरह से ठीक हैं और आज नियमित चेकअप के लिए गए थे
पार्थिव अमित वीरेन्द्र1342 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications