पेस और भूपति दूसरे राउंड में
मेलबोर्न. 17 जनवरी .वार्ता. भारतीय दिग्गजों लिएंडर पेस और महेश भूपति को आज यहां अपने जोडीदारों के साथ आस्ट्रेलियन आेपन टेनिस के दूसरे राउंड में पहुंचने के लिए काफी पसीना बहाना पडा1 पांचवीं वरीयताप्राप्त पेस और आस्ट्रेलिया के पाल हेनले की जोडी ने पेरू के लुइस होर्ना और आस्टि्रया के स्टीफन कोबेक को 7..6 7..6 से हराया1 छठी वरीयताप्राप्त भूपति और बहामा के मार्क नोल्स की जोडी ने रूस के मिखाइल योज्नी और जर्मनी के मिशा ज्वेरेव को 7..6 6..4 से पराजित किया1 पेस और हेनले को जीत के लिए कुल 108 मिनटों तक एडी चोटी का जोर लगाना पडा1 दोनों सेटों का फैसला टाई ब्रेकर के जरिए हुआ जिनमें विजेता जोडी ने 7..2 7..5 से जीत दर्ज की1 भारत और आस्ट्रेलिया की इस जोडी की दूसरे राउंड में मुलाकात भारतीय खिलाडी रोहन बोपन्ना और अमरीकी राजीव राम से होगी1 भूपति और नोल्स को पहले सेट में प्रतिद्वंद्वी जोडी ने तगडी टक्कर मिली1 लेकिन उन्होंने 60 मिनट तक चला सेट आखिरकार टाई ब्रेकर में 12..10 से जीतने में कामयाबी हासिल की1 39 मिनट तक चले दूसरे सेट में भूपति और नोल्स ने अपने खेल में सुधार किया और मैच लगातार सेटों में जीतने में सफल रहे1 दूसरे राउंड में विजेता जोडी का मुकाबला स्विटजरलैंड के वेस एलेग्रो और बेल्जियम के क्रिस्टोफ व्लिजेन से होगा1 एलेग्रो और व्लिजेन ने अपने पहले मुकाबले में इजरायली जोडी हैरेल जेवी और डुडी सेला को 6..3 7..5 से शिकस्त दी
पार्थिव राज वीरेन्द्र1545 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications