टेट को एडिलेड में खेलने का भरोसा नहीं
पर्थ 21 जनवरी. वार्ता. आस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज शान टेट को यहां भारत के खिलाफ खेले गये तीसरे क्रिकेट टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एडिलेड में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट में खेलने वाली टीम से छुट्टी किये जाने का डर सता रहा है
तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही पर्थ की वाका पिच पर एक भी विकेट ले पाने में नाकाम रहे टेट ने कहा कि अब उन्हें अपने गृहनगर एडिलेड में होने वाले अंतिम टेस्ट मैच में खेलने का कम ही मौका दिखायी दे रहा है1 उन्होंने आस्ट्रेलियाई दैनिक. एडिलेड एडवर्टाइजर. से कहा.. पर्थ के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मैं अगले मैच में बेहतर गेंदबाजी करना चाहता हूं1 लेकिन अगले मैच की टीम में चुने जाने का मुे पूरा भरोसा नहीं है1. पर्थ में वह आस्ट्रेलियाई आक्रमण के चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर खेले थे1 लेकिन एडिलेड की पिच के स्पिनरों के मददगार होने की संभावना और उनके खराब प्रदश्रन को देखते हुये अंतिम टेस्ट में उनके खेलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है
बहरहाल टेट ने कहा कि वह एडिलेड टेस्ट में न.न खेलने की स्थिति में त्रिकोणीय वनडे सीरीज में बढिया प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे1 उन्होंने कहा.. मुे यकीन है कि अगली बार मौका मिलने पर मैं बढिया प्रदर्शन कंगा जिससे टीम की जीत में योगदान दे सकूं
प्रेम पार्थिव जगबीर1556वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications