Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के पास है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण..वेंकटेश

पर्थ. 20 जनवरी. वार्ता. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद यहां पर आस्ट्रेलिया को मात देने के बाद अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से इस कदर खुश हुये कि उन्होंने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ घोषति कर दिया

प्रसाद ने पर्थ की वाका पिच पर मौजूद तेजी और उछाल का बेहतरीन इस्तेमाल करने वाले अपने गेंदबाजों क ी प्रशंसा करते हुये कहा... मेरा तो हमेशा से यह मानना रहा है कि हमारे गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ हैं1 हालांकि ये काफी नये हैं लेकिन उनके भीतर जबर्दस्त काबिलियत है1... उन्होंने कहा कि पर्थ टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने कलाई और सीम का बढिया इस्तेमाल करते हुये स्विंग गेंदबाजी का बेहतरीन नमूना पेश किया1 उन्होंने कहा...जब गेंदबाजी के समय आपकी कलाई सही स्थिति में होने के अलावा गेंद की सीम पर पकड होती है तो निश्चित रूप से पर्थ में आपको स्विंग मिलेगा1... हालांकि उन्होंने कहा कि युवा भारतीय गेंदबाजों ने स्विंग के अलावा अपनी गति भी बेहतर बनाये रखी1 उन्होंने कहा...सभी भारतीय गेंदबाजों ने 135 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से गेंदबाजी की1 मेरा मानना है कि वे अपनी तेजी और स्विंग के कारण क्रिकेट की दुनिया में किसी भी बल्लेबाज को मुश्किल में डाल सकते हैं1... खुद भारत के अहम गेंदबाज रह चुके प्रसाद ने कहा कि भारतीय विकेटों की हालत को देखते हुये आस्ट्रेलिया में उनके युवा तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन काबिले तारीफ है1 उन्होंने कहा... उनके पास टेस्ट क्रिकेट का अधिक अनुभव नहीं है लेकिन मुे उन पर भरोसा है और मैं जानता हूं कि वे बढिया प्रदर्शन कर सकते हैं1... प्रेम.राज नंद203

वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+