चोटिल पेस बनाये गये गैर खिलाडी कप्तान
नयी दिलली 22 जनवरी.वार्ता. डेविस कप में भारत की कयी यादगार जीतों के नायक रहे लिएंडर पेस को यहां आठ से दस फरवरी तक उज्बेकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया आेसनिया जोन ग्रुप एक डेविस कप मुकाबले के लिये चार सदस्यीय टीम का गैर खिलाडी कप्तान बनाया गया है
अखिल भारतीय टेनिस संघ .एआईटीए. की चयनसमिति के अघ्यक्ष अनिल धूपर ने आज अपराहन संवाददाताओं को बताया कि टीम के अन्य सदस्य महेश भूपति प्रकाश अमृतराज रोहना बोपन्ना और सोमदेव बर्मन है
धूपर ने बताया कि राष्ट्रीय हार्डकोर्ट विजेता आशुतोष सिंह और ग्रासकोर्ट चैंपियन विष्णु वर्धन भी टीम के साथ जुडेगें 1 नंदन बाल टीम के कोच होगें और डा. वेस पेस टीम के डाक्टर बने रहेगें जबकि संजय सिंह फिजियोथेरेपिस्ट होगें
इस मौके पर मौजूद एआईटीए के सचिव अनिल खन्ना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लिएन्डर मुकाबले के समय तक फिट हो जायेगेंं 1 उनके अनुसार डेविस कप के नये नियम कहते हैं कि कप्तान के पास ड्रा से एक घंटे पहले दो खिलाडियों को बदलने का अधिकार है 1उन्होेने कहा कि यदि लिएंडर पेस उस समय तक फिट हो जाते हैं तो वह खेल सकते हैं 1 राज पार्थिव लखमी1824जारीवार्ता.....
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications