...
गांगुली लगभग 10 महीने के अंतराल के बाद दिसम्बर 2006 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में भारतीय टीम में लौटे थे और उसके बाद से लगातार उनका प्रदर्शन बुलंदियों को छूता रहा1 गत वर्ष के आखिर में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रंृखला में अपना सर्वाधिक स्कोर.239. बनाया था और वह श्रंृखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी थे
अपने कैरियर में 311 एकदिवसीय मैचों में 41.02 के औसत से 11363 रन बना चुके गांगुली से यदि आज यह पूछा जाए कि उन्हें वनडे टीम से बाहर क्यों किया गया तो वह शायद मन मसोस कर रह जाएंगे और एक अजीब सी बेबसी में उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकलेगा
लेकिन लगता है कि चयनकर्ता टीम के वरिष्ठ सदस्यों को बाहर निकालने का जो मन बना चुके हैं यह उसी दिशा में उठाया गया कदम है1 वी वी एस लक्ष्मण लम्बे समय से वनडे टीम से बाहर हैं1 राहुल द्रविड को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम से बाहर करने के बाद अब ति्रकोणीय श्रंृखला के लिए भी वनडे टीम में नहीं चुना गया
गांगुली को भी अब वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है1 गांगुली के बाद अब सचिन तेंदुलकर भी अगला निशाना हो सकते हैं1 हालांकि सचिन भी जमकर रन बना रहे हैं लेकिन गांगुली भी रन बना रहे हैं1 मगर जब गांगुली को बाहर किया जा सकता है तो फिर सचिन का भी नम्बर आ सकता है
राज. पार्थिव नंद1850़ वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications