पहला भारत..बेल्जियम हाकी टेस्ट शुक्रवार से
चेन्नई 24 जनवरी .वार्ता. भारत और बेल्जियम की टीमों के बीच पांच हाकी टेस्टोंे की श्रंखला का पहला मैच यहां शुक्रवार को खेला जाएगा
भारतीय हाकी टीम के कोच जोआखिम कारवाल्हो और बेल्जियम के नवनियुक्त कोच एडम क्यूमेन्स ने बुधवार को यहां मद्रास क्रिकेट क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा.. इस वर्ष अगस्त में होने वाले आेलंपिक खेलों के मद्देनजर यह श्रृंखला दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है1. कारवाल्हो ने कहा.. बेंगलूर में कडे प्रशिक्षण के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर की श्रृंखला खेलने से बढिया कुछ नहीं हो सकता1 इससे टीम लय में आएगी और उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी1. भारत और बेल्जियम के बीच फ्लडलाइट में खेले जाने वाले मैचों को अंतराष्ट्रीय हाकी संघ .आईएचएफ. ने आधिकारिक स्तर प्रदान किया है1 इस श्रंृखला के मैच 25 . 28 . 29 . 30 और 31 जनवरी को खेले जाएंगे1 जबकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को टीमों को आराम दिया गया है
आेलंपिक खेलों के लिए 32 वषोर्ं के बाद क्वालीफाई करने वाली बेल्जियम के लिए भी यह श्रृंखला उतनी ही महत्वपूर्ण है1 आस्ट्रेलिया के पूर्व मिडफिल्डर एवं बेल्जियम के कोच क्यूमिन ने कहा.. हम आेलंपिक खेलों से पहले अपने देश के ठंडे वातावरण से दूर पेइचिंग जैसे गर्म वातावरण में अच्छा अभ्यास करना चाहते थे1 भारत का वातावरण उसके अनुसार बिल्कुल सही है1.अमित पार्थिव जगबीर1636जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications