उत्तर प्रदेश और उडीसा की बडी जीत
लखनऊ 24 जनवरी. वार्ता. 19 वीं अखिल भारतीय के.डी. सिंह बाबूस्मारक सब जूनियर आमंत्रण हाकी प्रतियोगिता के पहले दिन उड़ीसा और उत्तर प्रदेश ने अपने. अपने प्रतिद्वंदियों पर बड़ी जीत दर्ज की जबकि हरियाणा और मुंबई की टीमों ने भी अच्छी शुरुआत की
स्थानीय गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज के एस्ट्रोर्टफ मैदान परआज प्रारंभ हुई इस लीग कम नाक आउट प्रतियोगिता में मुंबई केरायस्टन चैटर्टन और हरियाणा. भिवानी. के मोहित ने एक. एकहैट्रिक क्रमश: आन्ध्र प्रदेश और हैदराबाद के विरुद्ध लगाई
उड़ीसा ने बिहार को 22..0 ् मुंबई ने आन्ध्र प्रदेश को 7..2 ्हरियाणा.भिवानी.. ने हैदराबाद को 10..1 से तथा उत्तर प्रदेश नेपश्चिम बंगाल को 15..0 से हराया
उद्घाटन मुकाबले में उड़ीसा ने बिहार पर 22 गोलों कीबौछार की जबकि विपक्षी टीम एक भी गोल करने में नाकाम रही
विजेता टीम ने आलोक बारला.06. और सुधीर कुजूर .05. ने अच्छे खेलका प्रदर्शन किया
एक अन्य मैच में मुंबई के रायस्टन चैर्ट्टटन की शानदार हैट्रिक केचलते हैदराबाद को दो के मुकाबले सात गोलों से हार का सामना करनापड़ा 1 मध्यान्तर तक विजयी टीम 3..0 से आगे चल रही थी
उधर ् हरियाणा .भिवानी. टीम के कप्तान मोहित ने दो शानदारमैदानी गोलों और एक पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिकजमाने में सफलता प्राप्त करने के साथ ही विपक्षी हैदराबाद पर 10..1 सेविजय हासिल की 1 मोहित के अतिरिक्त प्रदीप ने भी इस मनोबलबढ़ाने वाली विजय में तीन गोल मारकर अच्छा सहयोग दिया
मेजवान व गत विजेता उत्तर प्रदेश ने अपने खिताब की रक्षा करनेके लिए खेले गये पहले मैच में ही पश्चिम बंगाल को 15..0 से रौंद करअपने आक्रामक रुख की लक दिखलाई 1 उत्तर प्रदेश की आेर सेअभय कुमार . मनीष राजभर और अजय यादव ने 4..4 गोल जमाये
माथुर.राज.प्रभु 2126वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications