भूपति पुरुष युगल से बाहर
मेलबोर्न, 24 जनवरीः भारत के महेश भूपति और बहामा के मार्क नोल्स की जोड़ी आज यहां अपना सेमीफाइनल मैच लगातार सेटों में गंवाने के साथ ही आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के पुरुष युगल में होड़ से बाहर हो गई.छठी वरीयताप्राप्त भूपति और नोल्स को आठवीं वरीयता वाले इजरायल के जोनाथन अर्लिच और एंडी राम ने लगभग डेढ़ घंटे तक चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से हराया. भूपति और नोल्स ने विजेता जोड़ी को समूचे मैच में कड़ी टक्कर दी. उन्होंने अर्लिच और राम के तीन की तुलना में सिर्फ दो डबल फाल्ट किए, लेकिन उन्हें महत्वपूर्ण क्षणों में की गई गलतियों का खामियाजा उठाना पड़ा.
अर्लिच और राम की खिताबी भिडंत सातवीं वरीयताप्राप्त फ्रांस के आनोड क्लेमेंट और माइकल लायड्रा से होगी. इस जोड़ी ने रूस के जेफ कोएट्जी और वेस्ली मूडी को 6-3, 7-6 से हरा कर फाइनल में कदम रखा. भूपति के सामने एंडी राम से इस पराजय का बदला मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में चुकाने का मौका होगा.
इस मैच में सानिया मिर्जा और भूपति की जोड़ी को शुक्रवार को फ्रांस की नताली डेची और एंडी राम के खिलाफ उतरना है. इस बीच आठवीं वरीयताप्राप्त युकी भाम्बरी ने भारत की पताका बुलंद रखते हुए तीसरी वरीयता वाले ब्रिटेन के डैनियल इवांस को कशमकश भरे मैच में 7-6, 4-6, 6-3 से हरा कर लड़कों के एकल सेमीफाइनल में कदम रखा.
अंतिम दो खिलाड़ियों में जगह बनाने के लिए भाम्बरी का मुकाबला पांचवीं वरीयताप्राप्त आस्ट्रेलिया के बनार्ड रोमिक से होगा.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications