...
अभिजीत ने अपनी सफलता पर कहा.. मैं आखिरी तीन राउंड के अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं1.. अभिजीत ने आखिरी तीन राउंड में ग्रैंडमास्टर एलिजबर यूबिलावा.सूर्य शेखर गांगुली और द्ुमेव को पराजित किया
राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के अपने प्रदर्शन की इस टूर्नामेंट से तुलना के बारे में इस युवा खिलाडी ने कहा.. तुलना करना आसान नहीं है1 लेकिन मुे लगता है कि यह टूर्नामेंट राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप से ज्यादा मुश्किल था जहां मैं तीसरे स्थान पर रहा था1.. ग्रैंडमास्टर और राष्ट्रीय चैम्पियन सूर्य शेखर गांगुली ने आखिरी राउंड में श्रीरामा को हराया और 8.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया1 उन्हें एक लाख 60 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली
तीसरे स्थान के लिए सात खिलाडियों के बीच टाई था जिसमें जी बी प्रकाश बेहतर टाई ब्रेक के साथ तीसरा स्थान पाने मेंे सफल रहे1 टूर्नामेंट के इतिहास मेंं यह पहला मौका है जब पहले तीनों स्थान भारतीयों को गए हैं
सी.प्रवीण कुमार. अर्जुन तिवारी. देवाशिष दास और वी ए वी राजेश ने टूर्नामेंट से अपने इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल किये
राज नंद2038 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications