खेल. टेनिस आेपन भारत दो अंतिम मेलबोर्न
इससे पहले सानिया और भूपति ने दमदार खेल दिखाते हुये नताली और एंडी को कोर्ट के हरेक हिस्से में दौडाया1 उनके ताकतवर शाट और जोरदार रिटर्न का विपक्षी जोडी के पास कोई जवाब नहीं था1 इसके अलावा उन्होंने नाजुक मौकों पर गलतियां भी कम की जिसका उन्हें फायदा मिला
हालांकि पहले सेट में दोनों जोडियों के बीच मुकाबला जोरदार रहा लेकिन सानिया..भूपति ने विपक्षी जोडी की सर्विस तोडकर यह सेट 6..4 से अपने नाम कर लिया1 दूसरे सेट में तो नताली और एंडी की लय एकदम बिगड गयी और भारतीय जोडी ने इसे 6..2 से जीतने के साथ ही फाइनल का टिकट हासिल कर लिया
सानिया और भूपति ने मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंचकर आस्ट्रेलियन आेपन में खिताबी जीत की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं1 इससे पहले सानिया को महिला एकल और युगल के तीसरे दौर से बाहर होना पडा था जबकि भूपति को पुरूष युगल के अंतिम चार में निराशा ेलनी पडी थी
अब तक युगल और मिश्रित युगल में दस ग्रैंड स्लैम जीत चुके भूपति के पास सानिया के साथ मिलकर एक और खिताब जीतने का मौका होगा1 भूपति के ही मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस में कदम रखने वाली सानिया के लिए ग्रैंडस्लैम फाइनल का यह पहला अवसर होगा1 हालांकि वह लडकियों का विंबलडन खिताब जीत चुकी हैं
प्रेम पार्थिव वीरेन्द्र1700 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications