महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज हैं गिली..गांगुली
एडिलेड 26 जनवरी.वार्ता. पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने आज संन्यास की घोषणा करने वाले आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट को क्रिकेट इतिहास का महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज बताया है
गांगुली ने गिलक्रिस्ट की घोषणा के तत्काल बाद कहा कि आस्ट्रेलिया को इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज की कमी काफी खलेगी 1 उन्होंने कहा... गिलक्रिस्ट बहुत ही खतरनाक खिलाडी हैं और मेरी राय में तो वह क्रिकेट इतिहास के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज हैं 1 आस्ट्रेलिया को उनकी कमी काफी महसूस होगी 1... गिलक्रिस्ट ने भारत के खिलाफ यहां चल रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कहा कि वह मैच समाप्त होने के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे जबकि फरवरी में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज उनका अंतिम एकदिवसीय टूर्नामेंट होगा
गांगुली ने कहा कि गिलक्रिस्ट की इस घोषणा से वह चकित हैं 1 उन्होंने कहा... हम सभी यही सोच रहे हैं कि आखिर उन्होंने किस चीज से प्रभावित होकर संन्यास लेने का फैसला किया 1 इस बारे में तो गिली ही बेहतर बता सकते हैं 1... 36 वर्षीय गिलक्रिस्ट मौजूदा टेस्ट में ही दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर को पीछे छोडकर सर्वाधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर बने हैं1 इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाते हुये 47.89 के बेहतरीन औसत से 5556 रन बनाये हैं 1 इस बीच कुछ दिनों पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज शान पोलाक ने भी गिलक्रिस्ट को बेहतरीन क्रिकेटर बताया है 1 उन्होंने कहा... वह इतने खतरनाक खिलाडी रहे हैं कि जब तक आप उन्हें आउट न.न कर लें. आप आश्वस्त नहीं हो सकते1 बहरहाल मैं उनके शानदार करियर के लिए उन्हें बधाई देता हूं 1... प्रेम मनोरंजन 2242 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications