अख्तर और समी केन्द्रीय अनुबंध से बाहर
कराची . 25 जनवरी . रायटर . 1 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड . पी सी बी . ने तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और मोहम्मद समी को उन खिलाडियों की फेहरिस्त से हटा दिया है जिन्हें इसी माह नया केन्द्रीय अनुबंध दिया जाएगा 1 पी सी बी अध्यक्ष नसीम अशरफ ने आज यहां बताया कि अख्तर . समी और आेपनर इमरान नजीर को फिटनेस और फार्म के आधार पर इस साल केन्द्रीय अनुबंध नहीं दिया जाएगा 1 उन्होंने कहा .. इस सूची में नहीं आने वाले खिलाडियों को विशेष रिटेनर दिया गया है 1 अच्छा खेलने पर वे अगले साल केन्द्रीय अनुबंध हासिल कर सकते हैं 1 .. केन्द्रीय अनुबंध पाने वाले 15 खिलाडियों में से यूनुस खान . शोएब मलिक . मिस्बा उल हक . मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद यूसुफ को ए श्रेणी में रखा गया है जिन्हें दो लाख 50 हजार पए का मासिक रिटेनर दिया जाएगा 1 बी श्रेणी के खिलाडियों को एक लाख 75 हजार पए का मासिक रिटेनर मिलेगा और इसमें कामरान अकमल . सुहैल तनवीर . शाहिद आफरीदी . सलमान बट्ट और उमर गुल होंगे 1 सी श्रेणी में अब्दुल रहमान . यासिर अराफात . राव इफि्तखार . दानिश कनेरिया और फवाद आलम शामिल हैं जिन्हें एक लाख पए का मासिक रिटेनर मिलेगा 1 पार्थिव .प्रेम .2246रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications