चर्चिल ने जेसीटी को 1..0 से हरा चुकाया बदला
मडगाव 26 जनवरी.वार्ता. खिताब के प्रबल दावेदार चर्चिल ब्रदर्स ने आज यहां आेएनजीसी आई..लीग फुटबाल चैंपियनशिप के 13वें दौर में जेसीटी फगवाडा को एकमात्र गोल से हराकर पिछली हार का बदला ले लिया
चर्चिल के लिए मैच विजयी गोल मबोयो इयोमी ने 10वें मिनट में किया था 1 जेसीटी ने बराबरी हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन चर्चिल के सजग रक्षकों के कारण वह ऐसा करने में नाकाम रहा 1 इस जीत के साथ ही चर्चिल ने लुधियाना में जेसीटी के हाथों मिली 0..3 की पराजय का हिसाब भी बराबर कर लिया 1 अब चर्चिल के 13 मुकाबलों से 26 अंक हो गये हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है 1 डेम्पो स्टोट्र्स क्लब गोवा 27 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि जेसीटी 25 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है
चर्चिल के डिफेंडर राबर्ट लालथमाला को उनके शानदार खेल के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषति किया गया
प्रेम मनोरंजन 2039 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications