युवा क्रिकेटरों को गेंदबाजी के गुर सिखाना चाहता हूं. मैकग्रा
मेलबोर्न 26 जनवरी .वार्ता. आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राअपने देश के युवा क्रिकेटरों को गेंदबाजी के गुर सिखाना चाहते हैं
आस्ट्रेलिया से प्रकाशित समाचार पत्र .द आस्ट्रेलियन. के अनुसार मैकग्रा ने कहा.. मैंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अधिकारियों से बात की है और मेरी कुछ करने की इच्छा को जानने के बाद उन्होंने इस संबंध में चर्चा कर इस संबंध में कदम उठाने का आश्वासन दिया है1. उन्होंने कहा.. मैंने आस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाजी कोच ट्राय कूली को बताया है कि मैं युवा क्रिकेटरों को किस प्रकार लाभ पहंुचा सकता हूं1 यह तो भविष्य ही बताएगा कि इस बातचीत के क्या परिणाम सामने आते हैं1. उन्होंने कहा.. मैं संन्यास लेने के बाद एक से डेढ वर्ष तक क्रि्रकेट से दूर रहना चाहता था ताकि मैं उसके तंत्र से बाहर आ सकूं1 कुछ समय बाहर बिताने के बाद मैं दोबारा क्रिकेट में कुछ योगदान देना चाहता हूं1. 37 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पिछले वर्ष दो से पांच जनवरी को सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के प में अपना आखिरी टेस्ट खेला था1 उन्होंने उसमें छह विकेट लिये थे1 मैकग्रा ने उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया1 उन्होंने इसके साथ ही निर्णय लिया था कि स्तन कैंसर संस्थान को और समय देंगे
उल्लेखनीय है कि मैकग्रा इस वर्ष अप्रैल मेंशु होने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग. .आईपीएल. ट्वंटी 20 टूर्नामेंट के दौरान दिखाई देंगे
अमित राज जगबीर1602वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications