क्रिकेट पर प्रतिबंध लगाया जाये: शरद यादव
इंदौर. 20 जनवरी .वार्ता. जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव नेक्रिकेट को बाजार का हथियार और देश के राजनयिक संबंधो को खतरेमें डालने वाला खेल बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है
यादव ने आज यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा में क्रिकेट और इसके प्रति जनता में दीवानगी बढाने के लिए मीडिया को जमकर कोसते हुए कहा कि क्रिकेट बाजार का हथियार बन गया है 1 उन्होंने कहा कि हाल में आस्ट्रेलिया दौरे पर खिलाडियों के बीच विवाद को इस तरह पेश किया गया जैसे राष्ट्रीय स्वाभिमान खतरे में पड गया हो1 जदयू अध्यक्ष ने आशंका जताई कि इस तरह चलता रहा तोक्रिकेट देश के कूटनीतिक संबंधों को प्रभावित कर सकता है1 उन्होंनेमीडिया को भी इस मुद्दे को बढा चढा कर पेश करने के लिए फटकारते हुए कहा कि खिलाडियों के बीच मैदान पर विवाद हो जाना आम बात है लेकिन उसे राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में पेश करना खतरनाक प्रवृत्ति है
उन्होंने कहा कि देश में दूसरे खेलों को बढावा देने के लिए सबसेपहले कदम के तौर पर क्रिकेट को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए1 अखिलेश.प्रकाश.रमेश1359वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications