Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल नीति के मसौदे पर आईआेए और सरकार में टकराव जारी

नयी दिल्ली 28 जनवरी.वार्ता. भारतीय आेलंपिक संघ. आईआेए. ने आज खेल मंत्रालय के साथ अपनी बातचीत में नयी खेल नीति के मौजूदा मसौदे को एक बार फिर नामंजूर करते हुये कहा कि आगे बातचीत के लिए उसने दरवाजे खुले रखे हैं

आईआेए के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने विभिन्न खेल संगठनों की बैठक की अगुवायी करने के बाद यहां संवाददाताओं को बताया कि बैठक में खेल नीति के मौजूदा मसौदे को खारिज करते हुये सरकार को कुछ सुाव दिये गये हैं 1 उन्होंने कहा... हम उम्मीद करते हैं कि सरकार हमारी आपत्तियों और सुावों पर गौर करेगी 1... हालांकि उन्होंने कहा कि आईआेए इस मसले पर खेल मंत्रालय के साथ किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहता है और बातचीत के लिए वह हमेशा तैयार है 1 उन्होंने कहा ... खेल मंत्री मणि शंकर अय्यर को भी हमने इस बैठक में बुलाया था लेकिन वह नहीं आ सके 1 मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मसले पर कोई अहम फैसला कर सकने की स्थिति में नहीं हैं 1 बहरहाल हम चाहेंगे कि बातचीत के जरिए इस समस्या का समाधान हो 1... गौरतलब है कि अय्यर ने नयी खेल नीति के मसौदे में खेल संगठनों को जवाबदेह बनाने का प्रावधान रखा है लेकिन आईआेए इसे खेल संगठनों की आजादी पर हमला मानते हुये खारिज कर चुका है 1 इसके अलावा खेल को राज्य सूची से हटाकर समवर्ती सूची में रखने की बात भी मसौदे में कही गयी है

प्रेम.पार्थिव लखमी2014जारी.वार्ता.1958

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+