अब 20..20 मैच को गंभीरता से लेंगे...पोंटिंग
मेलबोर्न. 31 जनवरी .वार्ता. आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज कहा कि शुक्रवार को भारत के खिलाफ यहां खेले जाने वाले 20..20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को उनकी टीम पूरी गंभीरता के साथ लेगी और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया ने क्रिकेट के एक इस नए संस्करण को पहले पूरी गंभीरता के साथ नहीं लिया था और उसका पूरा ध्यान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट मैचों पर था1 लेकिन दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले 20..20 क्रिकेट विश्वकप के बाद कंगारूओं का इस संस्करण के प्रति नजरिया बदला है और अब वे इसे गंभीरता से लेने लगे हैं
पोंटिंग ने कहा...चार या पांच महीने पहले तक हम इसे गंभीरता से नहीं लेते थे1 लेकिन अब हम इसे गंभीरता से ले रहें हैं1 दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले 20..20 विश्वकप के बाद हमने इस खेल की लोकपि्रयता को समा और अब हम इसके प्रति ज्यादा सजग हैं1... उन्होंने कहा...मुे लगता है कि अब हर कोई 20..20 मैच खेलने के प्रति उत्सुक होगा1... पोंटिंग ने जोर देकर कहा कि उनकी टीम इस मैच को आगामी कॉमनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय सीरीज के पहले अभ्यास क ी तरह नहीं लेगी1 त्रिकोणीय सीरीज में आस्ट्रेलिया के अलावा भारत और श्रीलंका की टीमें भाग ले रहीं हैं
पोंटिंग ने कहा...मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कल हम पक्के इरादे से मैदान में उतरेंगे1 हम इस मैच को जीतने की हरसंभव कोशिश करेंगे1... उधर एडिलेड टेस्ट के दौरान अपनी पीठ चोटिल करवा बैठे पोंटिंग की फिटनेस को लेकर अभी शंका के बादल छाए हुए हैं और अभी तक इस 20..20 मैच के लिए आस्ट्रेलियाई टीम का चयन नहीं किया गया है
पोंटिंग ने कहा...अभी मैं खुद को बेहतर महसूस कर रहा हूं1 आज दोपहर मैं अपनी चोट की जांच करवाऊंगा1 उम्मीद करता हूं कि कल के मैच में मैं खेल पाऊंगा1... सत्यकाम पार्थिव वीरेन्द्र1455 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications